फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The role of youth in the country's development

देश के विकास में युवाओं की होती अहम भूमिका

Tue, 19 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। नेहरू युवा केंद्र के बैनर तले राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह का कार्यालय परिसर में समापन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि लक्ष्मी नारायण शर्मा और विशिष्ट अतिथि केएन त्रिपाठी थे। समारोह की शुरूआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर हुई। कार्यक्रम प्रभारी ऊषा सक्सेना ने कह कि किसी भी देश के युवा उसका भविष्य होते हैं। उन्हीं के हाथों में देश के उन्नति की बागडोर होती है। आज जहां चारों ओर भ्रष्टाचार, बुराई एवं अपराध का बोलबाला है। ऐसे में देश की युवा शक्ति को जागृत करना और उन्हें देश के प्रति कर्तव्यों का बोध कराना आवश्यक है। रामविलास पासवाल, इलशाद अली ने विचार व्यक्त किए। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता शब्बो, शिवकुमारी, गीता, सुशील कुमार, रीना, अजय, रीनू, लक्ष्मी, बेबी, जितेंद्र, नीतेश, टीनेश, भूपेंद्र, सपना, मोनी, रेख, अनूप, भूपेंद्र, खुशबू, अमन, पूजा को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी खंड विकास अधिकारी गोपाल उपाध्याय व संचालन जितेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम में अहवरनपुर, नगला मल्लू, नगला अंता, नगला पदू, महामौनी, सुसावली, नगला बिहारी, चमरुआ, कूपा खुर्द, कूपा कलां, महौ, महासिंगपुर, नगला कृपा सहित कई गांवों के युवा शामिल हुए। 

-------

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed