फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   the recovery of the teenager

हाथरस : किशोरी की बरामदगी के लिए कोतवाली का घेराव

Thu, 26 Aug 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
the recovery of the teenager
हाथरस : कोतवाली पर नारेबाजी करते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके की निवासी किशोरी को लेकर दूसरे समुदाय का युवक फरार हो गया। इससे नाराज हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया। इन कार्यकर्ताओं ने किशोरी की बरामदगी और आरोपी की अतिशीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस मामले की विवेचना भी स्थानांतरित किए जाने की मांग कोतवाली प्रभारी से की गई।
कोतवाली सदर इलाके की निवासी 11वीं की छात्रा को दूसरे समाज का युवक 21 अगस्त को बहला-फुसलाकर ले गया। इसकी गुमशुदगी तो पुलिस ने दर्ज कर ली, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी बेटी की बरामदगी नहीं हो सकी। इस बात से गुस्साए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचे और कोतवाली का घेराव किया। नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया और बेटी की बरामदगी जल्द से जल्द करने की मांग प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से की गई।
विज्ञापन

इस मामले की जांच करने वाले अधिकारी को भी बदलने की मांग हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने की। पदाधिकारियों ने पुलिस-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा यदि बेटी की जल्द बरामदगी नहीं हुई और पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने एवं बेटी को बरामद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी, वीरांगना वाहिनी की प्रदेश मंत्री आशा ठाकुर, भाजपा की जिला मंत्री संध्या आर्य, हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर देवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रमणबिहारी शर्मा, जिला मंत्री रविंद्र रावत, सुनील शर्मा, वीरांगना वाहिनी की जिला महामंत्री दुर्गेश वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष सुनीता वर्मा, नगर महामंत्री मीनाक्षी निषाद, हिंदू जागरण मंच के नगर महामंत्री मोरमुकुट वर्मा, नगर उपाध्यक्ष विकास भारद्वाज आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed