फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The heartbeats of those claiming tickets from RLD increased

Hathras News: भाजपा से गठबंधन के कयास, रालोद से टिकट की दावेदारी करने वालों की बढ़ीं धड़कने

Sat, 10 Feb 2024 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 10 Feb 2024 01:49 AM IST
सार

हाथरस लोकसभा सीट के सपा-रालोद गठबंधन में रालोद के पास रहने की उम्मीद थी। अब रालोद के भाजपा संग गठबंधन के कयास ने टिकट के लिए दावेदारी कर चुके दावेदारों की धड़कनें और चिंता को बढ़ा दिया है। उन्हें अपनी मेहनत पर पानी फिरता दिख रहा है।

विज्ञापन
The heartbeats of those claiming tickets from RLD increased
बीजेपी और रालोद गठबंधन की सुगबुगाहट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही हाथरस जिले में सियासी सरगर्मियां भी उफान ले रही हैं। फिलहाल सबसे ज्यादा हलचल राष्ट्रीय लोकदल के खेमे में महसूस की जा रही है। कुछ दिन पूर्व सपा से गठबंधन के तहत हाथरस लोकसभा सीट रालोद के खाते में आने के बाद 11 दावेदारों ने टिकट के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब भाजपा से गठबंधन की चर्चाओं ने इन दावेदारों की धड़कन बढ़ा दी हैं। उन्हें अपनी मेहनत पर पानी फिरता दिख रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में रालोद से गठबंधन का बड़ा असर इस जिले की सियासत पर भी दिखेगा। भाजपा के दबदबे वाली लोकसभा हाथरस की सीट पर रालोद-सपा गठबंधन ने चिंता की लकीरें खींच दी थीं। हाथरस की सीट पर कांटे का मुकाबला होना तय माना जा रहा था, लेकिन अब अगर रालोद के भाजपा से गठबंधन की चर्चाएं सही साबित होती हैं तो सीट भाजपा में जाना तय मानी जा रही है।
विज्ञापन


वर्ष 2009 में रालोद-भाजपा गठबंधन में रालोद प्रत्याशी सारिका सिंह बघेल ने जीत हासिल की थी। उसके बाद 2014 में भाजपा से राजेश दिवाकर व 2019 में राजवीर सिंह दिलेर ने जीत हासिल की। इस बार भी सपा से गठबंधन होते ही सारिका सिंह बघेल सहित 10 अन्य दावेदारों ने रालोद से टिकट के लिए आवेदन कर दिया, लेकिन अब सियासी तस्वीर बदलने की संभावना ने इनकी उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया है। फिलहाल सभी गठबंधन की आधिकारिक घोषणा और रालोद को मिलने वाली सीटों पर नजर बनाए हुए हैं। उसके बाद ही यह दावेदार आगे की रणनीति तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed