{"_id":"63446f1c9ba9f31bf40f847f","slug":"the-head-organization-president-inspected-the-crops-sadabad-news-ali3023531125","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान संगठन अध्यक्ष ने किया फसलों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान संगठन अध्यक्ष ने किया फसलों का निरीक्षण
विज्ञापन
एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे को ज्ञापन सौंपते प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष श्यामवीर सिंह। संवाद
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
पिछले कई दिन से लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र के कई गांव में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष श्यामवीर सिंह द्वारा इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मुआवजे की मांग की गई है।
ग्राम पंचायत तसींगा के अधिकतर गांव में बारिश से फसलें जलमग्न हो गई हैं। प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष श्यामवीर सिंह ने फसलों का निरीक्षण किया। प्रधान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए बताया कि बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। प्रशासन फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराए और जल्द से जल्द मुआवजा देने की कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन के माध्यम से ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया है फसलों को नुकसान से किसान बेहद परेशान हैं। इसके अलावा अखिल भारतीय प्रधान संगठन के विधानसभा अध्यक्ष महाराज सिंह ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में बताया गया है कि विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण किसान, गरीब मजदूरों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
ज्ञापन में बताया गया है कि नगला भूतिया के मोहन सिंह का नलकूप कक्ष जमीन में धंस गया है। इससे करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। अशोक निवासी पल्हावत, बिहारी निवासी कजरौठी, कल्लू निवासी रमचेला, विमला पत्नी राम सिंह निवासी रमचेला, मंजू देवी निवासी रमचेला, जीतू निवासी नगला पोदा, खौना निवासी अलिया, महेंद्र सिंह निवासी जंगला, सुखराम निवासी कजरौठी को भारी नुकसान हुआ है।