{"_id":"59d51e934f1c1bb6538b59f0","slug":"the-goods-train-derailed-the-rail-route-stops-for-three-and-a-half-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल मार्ग साढ़े तीन घंटे ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल मार्ग साढ़े तीन घंटे ठप
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
पटरी से उतरी
- फोटो : Amar Ujala
बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे मथुरा जंक्शन के पास लूप लाइन पर सीमेंट लेकर जा रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। डिब्बे उतरने से रेल लाइन टूट गई और 100 से ज्यादा स्लीपर उखड़ गए। इससे मथुरा-अछनेरा रेलमार्ग साढ़े तीन घंटे तक ठप रहा। इस दौरान हाथरस सिटी, मुरसान, मेंडू, हाथरस रोड, रति का नगला, सिकंदराराऊ आदि स्टेशनों पर यात्रियों की काफी भीड़ लगी रही।
राजस्थान के बनारस से सीमेंट लेकर एमएलजे मालगाड़ी लखनऊ के मोहनलाल गंज को जा रही थी। बुधवार की सुबह 6:30 बजे मालगाड़ी धौलीप्याऊ गेट 518 को पार करती हुई मथुरा जंक्शन के सात व नौ नंबर प्लेटफार्म के बीच लूप लाइन से निकल रही थी, तभी सीमेंट लदे डिब्बे संख्या 10, 11 और 12 के पहिये अचानक पटरी से उतर गए। घटना से 100 मीटर लाइन के स्लीपर टूट गए और दो स्थानों से रेल पटरी टूट गई। एक डिब्बे के एक्सल की बेल्डिंग स्प्रिंग टूट कर बाहर आ गई।
डिब्बा पटरी पर दूर तक घिसट गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना से मथुरा अछनेरा सेक्शन बंद हो गया। सूचना पर एडीआरएम डीके सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिकी प्रबंधक कैरिज एंड वैगन विक्रमजीत सिंह एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन लेकर मथुरा पहुंचे। मथुरा के स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह, स्टेशन मास्टर केएल मीणा सहित परिचालन, इलेक्ट्रिक, पीडब्ल्यूआई तथा वाणिज्य शाखा के लोगों ने तीनों डिब्बों में लदे सीमेंट के बोरे उतरवाए और डिब्बों को पटरी पर रखवाया। एक डिब्बा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, उसे काटकर लाइन किनारे डाल दिया। घटना में 3:30 घंटे मथुरा अछनेरा रेल मार्ग बंद रहा, वहीं दोपहर 2:50 बजे लूप लाइन को ठीक कर चालू कर दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान इस रूट पर चलने वाली मथुरा-कासगंज 55342 पैसेंजर ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे लेट की देरी से चल सकी, जबकि इसके बाद आने वाली पैसेंजर ट्रेन 55338 करीब दो घंटे लेट चली। इस कारण हाथरस जिले के स्टेशनों पर आए यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जिन लोगों को इन दुर्घटना की जानकारी थी, उन्होंने तो ट्रेन की बजाय सड़क मार्ग से सफर करना ज्यादा बेहतर समझा। जब तक ट्रेनों के आवागमन की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई, तब तक हाथरस में टिकट भी नहीं बांटे गए।