{"_id":"60a2acaf8ebc3e115504c584","slug":"the-entry-of-people-into-the-pollen-dairy-bar-sasni-news-ali263334389","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराग डेयरी की गोशाला में लोगों के घुसने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराग डेयरी की गोशाला में लोगों के घुसने पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
पराग डेयरी में बनी अस्थायी गोशाला में भूख-प्यास से गोवंश के मरने की खबरों ने प्रशासन को हरकत में ला दिया है। सोमवार को प्रशासन ने गोशाला में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इधर, भूख से तड़पते गोवंश को बचाने के लिए समाजसेवी आगे आए हैं। समाजसेवियों ने गोवंश के लिए चारे-पानी की व्यवस्था कराई।
हालांकि प्रशासन अब भी यही कह रहा है कि भूख और इलाज के अभाव में यहां गोवंश की संख्या घट रही है। अधिकारियों का कहना है कि गोशाला में अब गोवंश के लिए चारे-पानी की व्यवस्था भी सुचारु कर दी गई है, लेकिन गोशाला में घुसने पर पाबंदी लगाने का प्रशासन का आदेश किसी के गले नहीं उतर रहा।
गोशाला में भूख-प्यास से गोवंश की मौत और उनके बीमार होने से यह बात बिल्कुल साफ हो गई हे कि अस्थायी गोशालाओं का संचालन प्रशासन कितनी गंभीरता से कर रहा है। अपनी कमियों पर पर्दा डालने के लिए ही प्रशासन ने गोशाला के अंदर किसी को भी न जाने देने का आदेश दिया है। चर्चा यह भी है कि प्रवेश रोककर प्रशासन गोशाला के अंदर पसरी बदइंतजामियों को दूर कराने की कोशिश कर रहा है।