फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The demand for spices increased in winter and the prices of spices increased.

Hathras News: सर्दी में बढ़ी मांग तो मसालों के दामों में आया उछाल

Sun, 21 Dec 2025 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 21 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The demand for spices increased in winter and the prices of spices increased.
कड़ाके की सर्दी के बीच जिले में मसाला कारोबार में गर्माहट आ गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म तासीर वाले मसालों की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है, जिसका सीधा असर इनके दामों पर पड़ा है। बीते एक महीने के भीतर छोटी इलायची, लौंग, काली मिर्च, धनिया, हल्दी और सोंठ जैसे मसालों के दामों में 50 से 100 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


व्यापारियों के अनुसार सर्दियों में लोग स्वाद के साथ-साथ सेहत को ध्यान में रखकर मसालों का अधिक इस्तेमाल करते हैं। यही कारण है कि इन दिनों गर्म मसाले न केवल सब्जी और दाल में, बल्कि चाय, काढ़ा, दूध और घरेलू औषधीय प्रयोगों में भी खूब इस्तेमाल किए जा रहे हैं। खासतौर पर काली मिर्च, अदरक-सोंठ, हल्दी और लौंग की मांग तेजी से बढ़ी है। शहर की प्रमुख मसाला मंडियों और खुदरा दुकानों पर इन मसालों की आवक सीमित होने से भी कीमतों में उछाल आया है।
विज्ञापन




ये हैं मसालों के दाम,,,,,,

छोटी इलायची

3500 से बढ़कर 4000 रुपये किलो

काली मिर्च

800 से बढ़कर 850 रुपये किलो

लौंग

1000 से बढ़कर 1100 रुपये किलो

हल्दी

160 से बढ़कर 200 रुपये किलो

सोंठ


300 से बढ़कर 400 रुपये किलो

जीरा


220 से बढ़कर 300 रुपये किलो

धनिया


120 से बढ़कर 150 रुपये किलो




वैसे तो मसालों के भाव कुछ माह पहले ही उच्चतर स्तर से नीचे आए हैं। बाहरी मंडियों से आपूर्ति में कमी और परिवहन लागत बढ़ने से दामों में कुछ उछाल आया है। ग्रामीण क्षेत्र में भी मसालों की खरीद बढ़ गई है, जिससे बाजार पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय कुमार, परचून के सामान के विक्रेता







पहले जहां धनिया और मिर्च की मांग सामान्य रहती थी, वहीं अब अचार, चटनी और गरम व्यंजनों के लिए इनकी खपत बढ़ गई है। इसके साथ ही खटाई, जीरा और तेजपत्ता जैसे मसालों की कीमतों में भी धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है।
-गोविंद कुमार, परचून के सामान के विक्रेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed