{"_id":"5c50a1a6bdec22094a2c78da","slug":"the-death-of-the-farmer-due-to-cold-in-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"लढ़ौता में ठंड लगने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लढ़ौता में ठंड लगने से किसान की मौत
Wed, 30 Jan 2019 12:25 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
रामकिशोर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी। क्षेत्र के गांव लढ़ौता में मंगलवार की सुबह एक किसान की मौत होने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों का तांता लग गया। हालांकि परिजनों ने उसका उपचार कराने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि किसान की मौत ठंड लगने से हुई है।
करीब 66 वर्षीय रामकिशोर पुत्र एदल सिंह निवासी ग्राम लढ़ौता मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करते चले आ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे रामकिशोर शौच करने के लिए जंगल की ओर गए थे। वापस आने पर उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत परिजनों से की थी। इसके लिए परिजन रामकिशोर का उपचार कराने के लिए चिकित्सक के पास गए थे। चिकित्सक के पास पहुंचने से पहले ही रामकिशोर की मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि रामकिशोर की मौत ठंड के कारण हुई है। रामकिशोर के पास करीब डेढ़ बीघा कृषि भूमि है। शेष वह पट्टे पर भूमि लेकर खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते चले आ रहे थे। रामकिशोर ने अपने पीछे पत्नी शांति देवी, चार पुत्र और दो पुत्रियों को बिलखते हुए छोड़ा है। एसडीएम नीतीश कुमार सिंह का कहना कि सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर शासनादेश के क्रम में पीड़ित परिवार की सहायता की जाएगी।