{"_id":"5b1581714f1c1bda6e8b63eb","slug":"the-condition-of-two-postmen-sitting-on-the-strike-deteriorated","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर बैठे दो डाक सेवकों की हालत बिगड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर बैठे दो डाक सेवकों की हालत बिगड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनरतले केंद्रीय संगठन के आह्वान पर चल रही ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। हड़ताल के दौरान दो डाक सेवकों की हालत खराब हो गई। पेट दर्द और उल्टियां होने से उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। आनन फानन में उनकी चिकित्सा कराई गई।
गौरतलब हो कि ग्रामीण डाक सेवक 13 दिनों से मुख्य डाकघर के सामने टेंट तानकर यह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। गर्मी की वजह से सोमवार को जीडीएस हाथरस रवींद्र कुमार और जीडीएस नयागंज आलोक कुमार मदनावत की तबियत अचानक खराब हो गई। निजी चिकित्सक को बुलाकर दोनों का उपचार कराया गया।
धरने की अध्यक्षता ग्रामीण डाक सेवक कोटा चौ. राजन सिंह ने की। हड़ताल की वजह से ग्रामीण डाकघरों पर कामकाज प्रभावित रहा। इस मौके पर गोपाल प्रसाद शर्मा, डॉ. सतीशचदं शर्मा, राकेश शर्मा, कन्हैयालाल, राजेश शर्मा, कमल सिंह, महेंद्र पाराशर, मुकेश कुमार, सरनाम सिंह, कारे सिंह, उपेंद्र उपाध्याय, बनी सिंह, मोहनलाल अग्रवाल, पूरन सिंह, सुरेशचंद्र, सर्वेश कुमार, विजय सिंह, ओमप्रकाश आदि थे।
विज्ञापन
----------