{"_id":"61d1f4391a361152df670385","slug":"the-benefit-of-hari-service-comes-from-bhaktmal-katha-chitra-vichitra-maharaj-hathras-news-ali2821341120","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तमाल कथा से मिलता है हरि सेवा का लाभ : चित्र-विचित्र महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तमाल कथा से मिलता है हरि सेवा का लाभ : चित्र-विचित्र महाराज
विज्ञापन
हाथरस : हलवाई खाना स्थित दाऊजी मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल चित्र, विचित्र जी महाराज। ?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भक्तमाल कथा से पूर्व रविवार को शहर के हलवाई खाना स्थित दाऊजी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसका शहर में कई जगहों पर आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। श्री हरिदास के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कलश यात्रा मुरसान गेट प्रेमनगर कॉलोनी स्थित श्यामा श्याम निकुंज धाम पर पहुंची। चित्र-विचित्र जी महाराज ने पहले दिन भक्तमाल कथा का महात्म्य बताया।
कलश यात्रा शहर के हलवाई खाना, सराफा चौराहा, घंटाघर, बास मंडी आदि मार्गों से गुजरी। शहर के लोगों ने यात्रा का जोशीला स्वागत किया। पहले दिन चित्र-विचित्र महाराज ने भक्तमाल कथा से होने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा कराने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं भक्तमाल कथा कराने से हरि सेवा का लाभ मिलता है। महाराज ने अलवार के सेठ की कथा का वर्णन किया।
प्रियादास जी महाराज के अलावा कई संतों की कथा का वर्णन किया। कलश यात्रा में पहुंचे नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का अनुभव अग्रवाल ने प्रतीक चिह्न भेंटकर और माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदीप कुमार अग्रवाल, प्रभारानी अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, विजय कुमार गर्ग, संजय बंसल, अभय अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, मदन मोहन अपना वाले, अजय वार्ष्णेय, तरुण वार्ष्णेय आदि थे। संवाद