फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The benefit of Hari service comes from Bhaktmal Katha: Chitra-Vichitra Maharaj

भक्तमाल कथा से मिलता है हरि सेवा का लाभ : चित्र-विचित्र महाराज

Mon, 03 Jan 2022 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The benefit of Hari service comes from Bhaktmal Katha: Chitra-Vichitra Maharaj
हाथरस : हलवाई खाना स्थित दाऊजी मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल चित्र, विचित्र जी महाराज। ? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भक्तमाल कथा से पूर्व रविवार को शहर के हलवाई खाना स्थित दाऊजी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसका शहर में कई जगहों पर आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। श्री हरिदास के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कलश यात्रा मुरसान गेट प्रेमनगर कॉलोनी स्थित श्यामा श्याम निकुंज धाम पर पहुंची। चित्र-विचित्र जी महाराज ने पहले दिन भक्तमाल कथा का महात्म्य बताया।
कलश यात्रा शहर के हलवाई खाना, सराफा चौराहा, घंटाघर, बास मंडी आदि मार्गों से गुजरी। शहर के लोगों ने यात्रा का जोशीला स्वागत किया। पहले दिन चित्र-विचित्र महाराज ने भक्तमाल कथा से होने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा कराने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं भक्तमाल कथा कराने से हरि सेवा का लाभ मिलता है। महाराज ने अलवार के सेठ की कथा का वर्णन किया।
विज्ञापन

प्रियादास जी महाराज के अलावा कई संतों की कथा का वर्णन किया। कलश यात्रा में पहुंचे नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का अनुभव अग्रवाल ने प्रतीक चिह्न भेंटकर और माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदीप कुमार अग्रवाल, प्रभारानी अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, विजय कुमार गर्ग, संजय बंसल, अभय अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, मदन मोहन अपना वाले, अजय वार्ष्णेय, तरुण वार्ष्णेय आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed