{"_id":"649b3d3839f5801dff09cb32","slug":"the-administration-removed-the-encroachments-amidst-the-noise-sasni-news-c-259-1-ssn1001-70-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नोकझोंक के बीच प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नोकझोंक के बीच प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
Wed, 28 Jun 2023 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
सासनी में अतिक्रमण हटवाते एसडीएम। संवाद
- फोटो : samvad
एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे के नेतृत्व में मंगलवार को भी कस्बे में कई जगह अतिक्रमण हटाओ और सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीएम ने सड़क पर खड़ी बाइक, ऑटो रिक्शा और कारों के अलावा नाले पर लगीं ढकेल और खोमचों को हटवाया। ढकेल और खोमचे वालों में भगदड़ मच गई। कुछ व्यापारी भी अपनी दुकानों पर ताला डालकर भाग गए। टीम ने अतिक्रमणकारियों से राजस्व भी वसूला। इस दौरान एसडीएम की व्यापारियों से तीखी नोकझोंक हुई।
दरअसल, मंगलवार को एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने तहसीलदार नीरज कुमार वार्ष्णेय, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नरेश सिंह के साथ यह कार्रवाई की। दरअसल, एसडीएम को कस्बे के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण की वजह से आए-दिन जाम लगने की शिकायतें मिल रही थीं। दो दिन पूर्व भी एसडीएम ने नगर पंचायत टीम के साथ अतिक्रमण हटवाए थे।
मंगलवार को भी आगरा-अलीगढ़ रोड, बस स्टैंड और कोतवाली चौराहे पर अतिक्रमण हटवाए गए। नगर पंचायत की टीम ने एक हजार रुपये का राजस्व वसूला। रास्ते में खड़ी कारों का चालान किया गया।एसडीएम ने बताया कि बुधवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। संवाद