{"_id":"67f7f4f8aa66e619a705ce85","slug":"teenager-and-woman-died-due-to-snake-bite-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बैड पर बैठी किशोरी और खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डसा, दोनों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बैड पर बैठी किशोरी और खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डसा, दोनों की हुई मौत
Thu, 10 Apr 2025 10:13 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 10 Apr 2025 10:13 PM IST
सार
थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के जमापुर निवासी राजवती देवी मक्का की फसल की नराई -गुड़ाई कर रही थीं। इस बीच खेत में अचानक उन्हें सर्प ने डस लिया।
विज्ञापन
सांप
- फोटो : Freepik
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला कुंवरजी में 10 अप्रैल को घर में बैड पर बैठी किशोरी को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रामू निवासी नगला कुंवरजी राज मिस्त्री का काम करते हैं। बृहस्पतिवार को उनकी 14 वर्षीय बेटी दुर्गेश बैड पर बैठी हुई थी। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। अचेत होता देख परिजन घबरा गए। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
खेत में काम करते वक्त महिला को सर्प ने डसा, मौत
थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के जमापुर निवासी राजवती देवी (40) पत्नी रामकृष्ण 8 अप्रैल को मक्का की फसल की नराई -गुड़ाई कर रही थीं। इस बीच खेत में अचानक उन्हें सर्प ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन