फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teenage girl who went missing five years ago found in Delhi

Hathras News: पांच साल पहले लापता हुई किशोरी दिल्ली में मिली

Sun, 01 Feb 2026 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 01 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl who went missing five years ago found in Delhi
पांच साल पूर्व अपहृत हुई किशोरी को इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से ट्रेस कर दिल्ली से सकुशल खोज लिया गया। बेटी के वापस मिलने पर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।
विज्ञापन

किशोरी को उसका प्रेमी रास्ते में ही छोड़ गया था, जिसके बाद वह नौकरी करने चली गई थीं। वहीं उसने दूसरे युवक से शादी कर ली थी।


दो सितंबर 2021 को सादाबाद थाना क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर देकर कहा था कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को अभिषेक नाम का युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। इस संबंध में किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई। लंबे समय तक पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग रही थी।
विज्ञापन


मामला काफी पुराना होने पर एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने सीओ सादाबाद के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया था। पारंपरिक मुखबिरी के साथ-साथ तकनीकी इंटेलिजेंस का सहारा लिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गुमशुदा युवती एक इंस्टाग्राम आईडी का उपयोग कर रही है। सर्विलांस टीम ने आईडी से जुड़े मोबाइल नंबर, सीडीआर और लोकेशन को खंगाला। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस टीम दिल्ली के राजपार्क थाना क्षेत्र तक जा पहुंची, जहां से बालिग हो चुकी युवती को सकुशल खोज लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




गुमशुदगी से विवाह तक का सफर

युवती ने पुलिस को बताया कि अभिषेक उसे बहला-फुसलाकर ले गया था, लेकिन रास्ते में ही उसे छोड़कर फरार हो गया। काफी इंतजार के बाद वह ट्रेन से दिल्ली चली गई, जहां उसने एक प्राइवेट कंपनी में काम शुरू किया। युवती ने बताया कि मार्च 2023 में उसने मंगोलपुरी, दिल्ली निवासी युवक के साथ विवाह कर लिया था, जहां वह खुशी से रह रही थी। युवती के मिलने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित किया। एसपी ने बताया कि पुलिस परिजनों की मौजूदगी में अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed