फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teachers protest against the Prerna App at the BSA office

प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों ने बीएसए ऑफिस पर दिया धरना

Fri, 13 Sep 2019 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest against the Prerna App at the BSA office
प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों ने दिया धरना
विज्ञापन

आज कलेक्ट्रेट पर एकत्रित होकर सीएम के नाम सौंपेंगे ज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन जारी है। गुरुवार को भी परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने बीएसए ऑफिस पर धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने वहां ऐलान किया कि वह शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे डीएम कार्यालय पर एकत्रित होकर सीएम के नाम एक ज्ञापन प्रेषित करेंगे।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रेरणा एप के विरोध में बीएसए ऑफिस पर धरना दिया। इस मौके पर महामंत्री विजयवीर सिंह ने सरकार से शिक्षकों को सभी गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग की। ब्लॉक मंत्री सिकंदराराऊ रविन दीक्षित ने कहा कि शिक्षा को प्रयोगशाला नहीं बनाया जाए। ब्लॉक अध्यक्ष मुरसान योगेंद्र शर्मा द्वारा बताया गया कि सरकार सभी विभागों को निजीकरण की तरफ ले जा रही है। शिक्षा विभाग को एनजीओ के माध्यम से निजीकरण के लिए देने का अंतिम सांस तक विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

मंत्री जितेंद्र शर्मा ने आह्वान किया कि 13 सितंबर को सभी शिक्षक दोपहर डेढ़ बजे पर डीएम कार्यालय पहुंचेंगे। वहां सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। धरने में सुरेश कुमार शर्मा, यतेंद्र पाठक, कन्हैया लाल, संतोष कुमार, बदरुज्जमा खान, कौशल किशोर यादव, वीरेंद्र कुमार सिंह, गोविंद देव रावत, शशि कुलश्रेष्ठ, अरुण शर्मा, जितेंद्र शर्मा, उमेश सारस्वत, राजपाल सिंह, मुकेश कुमार, अजय कुमार, गौरव पचौरी, अमित शर्मा, दीपक सारस्वत, अमित सेंगर, मनीष श्रीवास्तव, मीनाक्षी राहुल, प्रतिभा सिंह, इंदिरा देवी, मंजू, नरेश, मीना देवी, श्यामप्यारी, उमेश शर्मा, श्याम यादव, लक्ष्मी नारायण शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed