{"_id":"605a3e9e8ebc3ee64d5de22b","slug":"teachers-have-to-made-a-ideal-youth-sikandhra-rahu-news-ali259398294","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों को तैयार करनी है युवा आदर्श पीढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों को तैयार करनी है युवा आदर्श पीढ़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
नगर के विद्या भारती इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रधानाचार्य कार्ययोजना की बैठक हुई। इसमें 12 जिलों के सरस्वती विद्या मंदिर व सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य शामिल हुए। बैठक में प्रधानाचार्यों को बताया गया कि उन्हें शिक्षा के माध्यम से ऐसे युवक तैयार करने हैं जो कि हिंदुत्व निष्ठ और राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत हों। ये युवा सभी कुरीतियों को मिटा कर राष्ट्र को सुसंपन्न बनाएं।
सहसंगठन मंत्री यतींद्र शर्मा ने कहा कि विद्या भारती शिक्षा संस्थान विश्व का सबसे बड़ा गैरसरकारी शिक्षा संगठन है। इसका लक्ष्य ऐसी युवा पीढ़ी तैयार करना है जो देश के लिए समर्पित हों। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक अपनी व्यवहार कुशलता लक्ष्य प्राप्ति के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा, आर्थिक व व्यवहारिक सुचिता एवं प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं। विद्यालयों को शैक्षिक नवाचार का केंद्र बनाया जाए। बैठक में हरिशंकर संगठन मंत्री, डॉ. अजय कुमार शर्मा शिक्षण प्रशिक्षण प्रमुख, हरि सिंह प्रदेश निरीक्षक, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, प्रदेश मंत्री आदि थे।