फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teachers from council schools will move from here to there.

Hathras News: परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक होंगे इधर से उधर

Fri, 20 Jun 2025 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Teachers from council schools will move from here to there.
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक इधर से उधर होंगे। जिले में शिक्षक समायोजन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। इससे शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधरेगा।
विज्ञापन


जिले में कई परिषदीय विद्यालय ऐसे हैं जिनमें आवश्यकता से अधिक शिक्षकों की तैनाती है। इसके साथ ही कई विद्यालय ऐसे हैं जिनमें आवश्यकता से कम शिक्षक हैं। इसको लेकर शिक्षक समायोजन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस संबंध में पूर्व में शासनादेश भी जारी हो चुका है। जिसपर समायोजन की प्रक्रिया शुरू की गई। 20 जून से 23 जून तक यू-डायस पोर्टल पर उपलब्ध छात्र संख्या के आधार पर आरटीई के मानकों के आधार पर छात्र शिक्षक अनुपात की गणना करते हुए शिक्षकों की आवश्यकता वाले व आवश्यकता से अधिक शिक्षक वाले विद्यालयों को देखते हुए सूची ऑनलाइन प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन


इसमें 24 जून से 26 जून तक शिक्षक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की छायाप्रति बीएसए दफ्तर में जमा करने की तिथि 27 जून है। बीएसए द्वारा ऑनलाइन सत्यापन व डाटा लॉक करने की तिथि 28 जून है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के आधार पर स्थानांतरण की कार्रवाई करते हुए सूची जारी करने की अंतिम तिथि 30 जून है। इस संबंध में बीएसए स्वाति भारती का कहना है कि शासनादेश के क्रम में समायोजन की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। इस संबंध में सभी बीईओ को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed