फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teachers are not able to meet the standards of state award

Hathras News: राज्य पुरस्कार के मानकों पर खरे नहीं उतर पा रहे शिक्षक

Mon, 03 Mar 2025 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Teachers are not able to meet the standards of state award
मानकों पर खरा नहीं उतरने के कारण जिले के शिक्षकों की रूचि राज्य अध्यापक पुरस्कार में कम हो गई है। यही कारण है कि इस पुरस्कार के लिए अभी तक केवल तीन शिक्षकों ने आवेदन किए हैं। आवेदनों की संख्या कम होने के कारण अंतिम तिथि 25 फरवरी से बढ़ाकर तीन मार्च कर दी गई है।
विज्ञापन




शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। पिछले वर्ष शासन ने आवेदन के नियमों में बदलाव कर दिया। मसलन, शिक्षक के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। आवेदन करने वाले शिक्षक सेवा के 15 वर्ष पूर्ण कर चुके हों। प्राथमिक विद्यालय में छात्र संख्या न्यूनतम 150, उच्च प्राथमिक विद्यालय में 105, संविलयन विद्यालय में 255 होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त विद्यालय के विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय व विद्या ज्ञान में चयन होने के भी अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं। अधिकांश शिक्षक इन मानकों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं, यही कारण है कि जिले में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों की संख्या काफी कम है।
विज्ञापन





राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए अभी तक जिले के तीन शिक्षकों का ही आवेदन प्राप्त हुआ है। शिक्षक आवेदन के मानक पूरे नहीं कर पा रहे हैं। यही कारण है कि आवेदनों की संख्या कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-स्वाति भारती, बीएसए हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed