{"_id":"683374ac6b8f12c6e80be540","slug":"symptoms-of-diphtheria-found-in-two-children-team-ran-hathras-news-c-56-1-hts1002-132037-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो बच्चों में मिले डिप्थीरिया के लक्षण, दौड़ी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो बच्चों में मिले डिप्थीरिया के लक्षण, दौड़ी टीम
विज्ञापन
कस्बा मेंडू और शहर की विनोद विहार कॉलोनी निवासी दो बच्चों में डिप्थीरिया के लक्षण सामने आने के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम इन इलाकों में पहुंची और सर्वे किया। सर्वे में कोई नया संदिग्ध मरीज नहीं मिला है। सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि दोनों स्थानों पर पांच से 15 वर्ष तक के बच्चों की जांच की गई। सोमवार को भी यह जांच जारी रहेगी। इसके बाद इन इलाकों में टीकाकरण कराया जाएगा।
कस्बा मेंडू निवासी कृष्णा (9) व शहर की विनोद विहार कॉलोनी निवासी वैष्णवी (7) को डिप्थीरिया के लक्षण सामने आने के बाद शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों के नमूने जांच के लिए दिल्ली भेजे गए है, अभी तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कस्बा मेंडू और विनोद विहार कॉलोनी पहुंच कर सर्वे किया। दोनों स्थानों पर डिप्थीरिया के लक्षणों वाला कोई और संदिग्ध मरीज नहीं मिला है।