{"_id":"5b64a4fe4f1c1b9b3e8b5021","slug":"students-were-cooking-food-in-the-school-of-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइया के साथ खाना बनाते मिलीं छात्राएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोइया के साथ खाना बनाते मिलीं छात्राएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बेसिक स्कूलों की वार्षिक परीक्षा शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए हरिश्चंद ने शुक्रवार को सादाबाद क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षा का हाल जाना। इस दौरान दो स्कूलों में मिली अनियमितता के चलते दो हेडमास्टरों के वेतन पर रोकने के आदेश दिए वहीं एक शिक्षक का वेतन और एक शिक्षामित्र का मानदेय काटे जाने के निर्देश दिए हैं।
प्राथमिक विद्यालय चमरपुरा के निरीक्षण में बीएसए को चार छात्राएं रसोइया के साथ खाना बनाते हुए मिलीं। वहीं के स्कूल में बने शौचालयों में गंदगी देख बीएसए ने नाराजगी जताई और दोनों बातों को लेकर प्रधानाध्यापक अमर सिंह के वेतन रोकने आदेश दिया।
प्राथमिक विद्यालय मोनिया में स्कूल संचालन के वक्त शौचालय पर ताला लगा देख बीएसए ने प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी और ताले को खुलवाने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय एदलपुर में साथ सफाई ठीक नहीं मिली। एमडीएम बनने से पहले ही बच्चों का भोजनावकाश कर देने पर प्रधानाध्यापक से स्प्ष्टीकरण मांगा गया है। ऐसा ही कुछ हाल प्राइमरी स्कूल एदलपुर का मिलने पर प्रधानाध्यापक नत्थी सिंह के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल मीरपुर में स्कूल भवन की खामियों को दूर कराने के निर्देश दिए। प्राइमरी स्कूल गुबरारी में शौचालय चालू नहीं थे, अन्य कई अव्यवस्थाएं भी यहां पर बीएसए को मिलीं, जिन्हें लेकर डीसी निर्माण को निर्देश दिए। जूनियर स्कूल खोदुआ में दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार अनुपस्थित मिले। इस पर दिनेश कुमार का एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए गए हैं। प्राइमरी स्कूल झींगुरा समय से पहले ही बंद मिला, जिस पर यहां तैनात शिक्षक और शिक्षामित्र का एक दिन का वेतन/मानदेय काटने के आदेश दिए गए।