फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Students thrashed for not paying money for practical exam

Hathras News: प्रैक्टिकल के मांगे एक हजार रूपए, पैसे नहीं दिए, तो छात्रों को पीटा

Thu, 02 Feb 2023 09:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 02 Feb 2023 09:38 AM IST
सार

सिकंदराराऊ के एक इंटर कॉलेज में बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा में पैसे नहीं देने पर छात्रों ने मारपीट करने का आरोप लगा कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल छात्रों का को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Students thrashed for not paying money for practical exam
मारपीट में घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदराराऊ के मोहल्ला गौसगंज स्थित एक इंटर कॉलेज में बुधवार को बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा में पैसे नहीं देने पर छात्रों ने मारपीट करने का आरोप लगा कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल छात्रों का को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी आकाश पुत्र रोहित कुमार ने बताया कि उसने अपने साले अंकुश पुत्र मुकेश गौतम से गौसगंज के एक इंटर कॉलेज में इंटर परीक्षा का फार्म भरवाया था। कुल फीस तीन हजार रुपके तय की गई थी। बुधवार को स्कूल से फोन आया कि आपकी प्रयोगात्मक परीक्षा होनी है। स्कूल जाने पर प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए एक हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की गई।
विज्ञापन


जब कहा गया कि तय तो कुल तीन हजार रुपया हुआ था, एक हजार और क्यों मांग रहे हो। इसी से नाराज होकर वहां पर मौजूद दो युवकों ने अंकुश व विकास को मारना पीटना चालू कर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed