{"_id":"69a35be05ba333d1020ede7a","slug":"students-presented-science-models-at-the-exhibition-hathras-news-c-259-1-ssn1001-102675-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पेश किए विज्ञान के माॅडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पेश किए विज्ञान के माॅडल
Sun, 01 Mar 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते अतिथि। स्रोत : स्व
- फोटो : Samvad
सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई। माध्यमिक एवं परिषदीय विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह एवं इंजीनियर योगेंद्र सिंह रहे। निर्णायक टीम में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन सासनी सत्यप्रकाश भारती, मीनाक्षी सिंह, प्रेमकिशोर दिसवार, विवेश कुमार एवं पूनम कुमारी रहीं। अध्यक्षता इंचार्ज प्रधानाध्यापक विमलेश ने की और संचालन विज्ञान शिक्षक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने किया।
सर्वप्रथम स्काउट-गाइड ने बैंड बाजा के साथ गांव में विज्ञान मेला की प्रभात फेरी निकाली। कोमल, योग्यता, श्वेता, ज्योति, संजना, अर्पिता, दिव्या, भावना, अंजली, वंश, मयंक, अमित, मोहित, पंकज, नीरज आदि ने स्वागत गान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
प्रतिभागियों को विज्ञान प्रतिभा सम्मान देकर सम्मानित किया गया। समस्त निर्णायक टीम को प्रेरक शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। अंत में इंचार्ज प्रधानाध्यापक विमलेश ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सुभाषचंद्र, ज्योति, प्रीती, राजकुमार भुवनेश प्रताप सिंह, सेजल गौतम आदि मौजूद रहीं।