{"_id":"655cb826ec8a42c3280a852d","slug":"student-who-gives-birth-to-baby-girl-in-toilet-will-be-discharged-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शौचालय में बच्ची को जन्म देने वाली छात्रा होगी डिस्चार्ज, बाल कल्याण समिति को सौंपी जाएगी बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शौचालय में बच्ची को जन्म देने वाली छात्रा होगी डिस्चार्ज, बाल कल्याण समिति को सौंपी जाएगी बच्ची
Tue, 21 Nov 2023 07:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 21 Nov 2023 07:31 PM IST
सार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी दसवीं की छात्रा ने शौचालय में बच्ची को जन्म दिया था। मां-बेटी के स्वस्थ होने के बाद 22 नवंबर को डिस्चार्ज किया जाएगा। नवजात बच्ची को बाल कल्याण समिति को सोंपा जाएगा।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दस दिन पूर्व शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल के शौचालय में बिन ब्याही बेटी को जन्म देने वाली दसवीं की छात्रा के स्वस्थ्य होने पर जिला महिला अस्पताल प्रशासन छात्रा व उसकी बेटी को 22 नवंबर को डिस्चार्ज कर सकता है। हालांकि, दोनों को 21 नवंबर को डिस्चार्ज किया जाना था, लेकिन उस दिन अवकाश होने के चलते छुट्टी नहीं दी सकी। बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंप जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती की मथुरा के राया थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल है। युवती अपनी ननिहाल में रहकर दसवीं की पढ़ाई कर रही है। इस साल युवती को हाई स्कूल के बोर्ड एग्जाम में शामिल होना है। 12 नवंबर को एकाएक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई थी और उस ने परिजनों ने पेट में दर्द होने की शिकात की थी। परिजन उसे इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
युवती ने अस्पताल के शौचालय एक बच्ची को जन्म दिया था। जब इसकी जानकारी चिकित्सक व अस्पताल के स्टाफ को हुई तो खलबली मच गई थी। इसकी सूचना जिला महिला अस्पताल के अधिकारियों को दी गई थी। जिला महिला अस्पताल से चिकित्सक व स्टाफ वहां पहुंच गए थे और डिलीवरी होने के बारे में जानकारी ली थी। जच्चा और बच्चा को जिला महिला अस्पताल लाया गया था। बच्ची को जिला महिला अस्पताल के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
बच्ची को जन्म देने वाली छात्रा को वार्ड में भर्ती किया गया था। इस दौरान ब्लड की कमी होने की वजह से छात्रा की तबीयत भी बिगड़ गई थी। इस पर अस्पताल में छात्रा के खून चढ़ाया गया था। अब बिन ब्याही छात्रा व उसकी बेटी पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। दोनों को 21 नवंबर को जिला महिला अस्पताल से छुट्टी दी जानी थी, लेकिन अवकाश होने के चलते ऐसा नहीं हो सका। जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा 22 नवंबर को छात्रा व उसकी बेटी को बाल कल्याण समिति को सौंपा जाएगा।
अस्पताल में भर्ती छात्रा व उसकी बेटी पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंपा जाएगा। 21 नवंबर को अवकाश होने के चलते ऐसा नहीं हो सका। 22 नवंबर को उन्हें बाल कल्याण समिति को सौंप दिया जाएगा। -डॉ. शैली सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, बागला संयुक्त जिला अस्पताल।