{"_id":"605a3b488ebc3ed3a2401ee0","slug":"student-die-in-train-accident-hathras-news-ali2593967105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत
विज्ञापन
रोहित का फाइल फोटो।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
तालाब चौराहा रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से बागला डिग्री कॉलेज के एक छात्र की मौत हो गई। बी.कॉम द्वितीय वर्ष का छात्र रोहित (20) सुबह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से जा रहा था। इसी दौरान होली स्पेशल गांधीधाम-भागलपुर ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर के रमनपुर सियाराम कॉलोनी अटल गली निवासी रोहित सिंह पुत्र वीरपाल अपने पिता का एकलौता पुत्र था। उसके परिवार के लोग दाऊजी दर्शन करने के लिए गए थे। मंगलवार की सुबह वह घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला। रेलवे स्टेशन वाले फाटक से होते हुए पटरी के सहारे वह तालाब रेलवे फाटक की ओर जा रहा था।
इसी बीच पीछे से कासगंज की ओर से आ रही होली स्पेशल गांधीधाम-भागलपुर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद ट्रेन काफी देर तक वहीं रुकी रही। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी व आसपास के लोग भी पहुंच गए। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर भी महिलाओं की चीख-पुकार मची रही। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।