फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Stones pelted in children's dispute, three people injured

Hathras News: बच्चों के विवाद में हुआ पथराव, तीन लोग जख्मी

Fri, 19 May 2023 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted in children's dispute, three people injured
सिकंदराराऊ के मोहल्ला बारहसेनी में हुए पथराव में घायल युवकों का होता उपचार। संवाद - फोटो : samvad
नगर के मोहल्ला बारहसैनी में बुधवार की रात बच्चों के विवाद को लेकर हुई कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। थोड़ी ही देर में एक पक्ष के लोग छत पर चढ़ गए और पथराव करने लगे। मोहल्ले में भगदड़ मच गई। बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबक गए। पथराव में एक महिला समेत तीन घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन




मोहल्ला निवासी कुसुमलता पत्नी विष्णु वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह रात्रि साढ़े नौ बजे अपने घर में खाना बना रही थीं। उसी समय अजय शर्मा पुत्र नंदनलाल शर्मा, पंकज शर्मा पुत्र अजय शर्मा, निशा पत्नी अजय शर्मा इकट्ठे होकर घर में घुस आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर बुरी पीटा और जान से मारने की धमकी देकर अपनी छतों पर चढ़ गए। पथराव करने लगे। पत्थर लगने से उनके पति विष्णु वर्मा के सिर और शरीर, जेठ संजय वर्मा, पुत्री भावना को भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन




तीनों को सीएचसी से रेफर कर दिया है। इधर, दूसरे पक्ष की निशा शर्मा पत्नी अजय शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है रात्रि साढ़े नौ बजे उनके पुत्र पंकज को मोहल्ला निवासी विष्णु वर्मा, संजय वर्मा पुत्रगण रामदत्त वर्मा, तथा भावना वर्मा उसके पुत्र संजय वर्मा ब़ुरी तरह मारपीट रहे थे। वह पुत्र को बचाने गईं तो उसे भी पीटा। पति अजय बचाने गए तो उनकी भी पिटाई कर दी। पति की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस के पहुंचने के बाद पथराव बंद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed