{"_id":"60e0a9838ebc3eba71538c37","slug":"stone-pelting-in-minor-dispute-three-people-injured-hathras-news-ali2671882131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में पथराव, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में पथराव, तीन लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव धातुरा कलां में मामूली बात पर दो पक्षों में पथराव हो गया। झगड़े में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। मौके से गिरफ्तार किए गए लोगों का शांतिभंग के तहत चालान किया गया।
गांव धातुरा कलां में शुक्रवार की रात को दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और फिर उनके बीच मारपीट होने लगी। यह देखकर एक पक्ष ने पथराव कर दिया, जिससे गांव में भगदड़ मच गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल प्रकाश व उदयवीर व एक अन्य को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने शांतिभंग के तहत कार्रवाई की।