फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   stone pelted, uproar

हाथरस : दुकानदार के साथ मारपीट और पथराव, हंगामा

Fri, 26 Aug 2022 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
stone pelted, uproar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के मधुगढ़ी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के निकट एक दुकान पर नामजदों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि यहां पथराव किया गया और आरोपी दुकान का गल्ला लेकर धमकी देते हुए फरार हो गए। वहां भीड़ लग गई और हंगामा मच गया। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली सदर में तहरीर दी है।
शुक्रवार की रात करीब साढ़े सात बजे देवेश उर्फ भोला पुत्र प्रेम शंकर सक्सेना निवासी मधुगढ़ी रोड अपनी दुकान पर बैठा था। आरोप है कि इस बीच वहां पर कुछ नामजद व्यक्ति अज्ञात लोगों के साथ आए और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि इन लोगों के चेहरे पर कपड़े बंधे हुए थे। प्रेम शंकर ने बताया कि इन लोगों ने पथराव किया। दुकान में रखे गल्ले को लेकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। प्रेम शंकर ने कोतवाली सदर में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed