फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Statement of female doctor in Hathras professor case

प्रोफेसर कांड: महिला चिकित्सक के हुए बयान, पुलिस ने लैपटॉप-मोबाइल से बरामद किए थे यौन शोषण के वीडियो

Sat, 03 Jan 2026 03:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 03:38 AM IST
सार

20 साल से आरोपी द्वारा यौन शोषण किए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस को चीफ प्रॉक्टर के मोबाइल व लैपटॉप में 59 वीडियो व फोटो मिले थे। 21 मार्च को पुलिस ने गिरफ्तार कर प्रोफेसर को जेल भेजा था।

विज्ञापन
Statement of female doctor in Hathras professor case
आरोपी प्रोफेसर डॉ रजनीश - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में प्रोफेसर द्वारा छात्राओं का यौन शोषण किए जाने के मामले में 2 जनवरी को एडीजे एफटीसी कोर्ट प्रथम में सुनवाई हुई। यहां सातवें गवाह के रूप में महिला चिकित्सक के बयान दर्ज किए गए। मुकदमे का ट्रायल तेजी से चल रहा है। 

विज्ञापन


पीसी बागला महाविद्यालय में भूगोल के विभागाध्यक्ष और मुख्य अनुशासन अधिकारी डाॅ. रजनीश द्वारा छात्राओं के यौन शोषण का मामला अब फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम में चल रहा है। इस केस में जल्दी तिथि लग रही हैं, जिससे सुर्खियों में रहे इस मामले में त्वरित निर्णय तक पहुंचा जा सके। डाॅ. रजनीश की एक पीड़ित छात्रा ने महिला आयोग में शिकायत की थी। 
विज्ञापन


इसका संज्ञान लेकर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी, जिसमें पुलिस खुद वादी बनी। आरोपी प्रोफेसर अपने मोबाइल में कैमरा सॉफ्टवेयर के जरिए इनको रिकॉर्ड करता था। जांच में यह भी सामने आया था कि वीडियो गंदी साइट पर भी डाले जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 साल से आरोपी द्वारा यौन शोषण किए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस को चीफ प्रॉक्टर के मोबाइल व लैपटॉप में 59 वीडियो व फोटो मिले थे। 21 मार्च को पुलिस ने गिरफ्तार कर प्रोफेसर को जेल भेजा था। तब से आरोपी जेल में है। प्रकरण में वादी के अलावा तीन पीड़ित छात्राओं, चिकित्सक व एफआईआर लेखक के बयान हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed