{"_id":"653fc7b04646ad44e00466a3","slug":"speeding-car-hits-tempo-in-hathras-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Road Accident: तेज रफ्तार कार ने टेंपो में मारी टक्कर, नौ सवारी घायल, इमरजेंसी में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Road Accident: तेज रफ्तार कार ने टेंपो में मारी टक्कर, नौ सवारी घायल, इमरजेंसी में चल रहा इलाज
Mon, 30 Oct 2023 08:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 30 Oct 2023 08:41 PM IST
सार
हाथरस में मथुरा रोड स्थित सुन्दर बाग के निकट एक तेज स्पीड से आती कार ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वहां चीख-पुकार मच गयी। टक्कर से नौ सवारी घायल हो गयीं।
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज करते चिकित्सक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में मथुरा-बरेली मार्ग स्थित मथुरा रोड के हतीसा के निकट सुंदर बाग के सामने सोमवार की देर शाम हाथरस की ओर से मुरसान जा रहे सवारियों से भरे टेंपो में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टेंपो में सवार नौ यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली और हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को आनन-फानन उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। यहां घायलों का उपचार जारी है। दो घायलों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
दुर्घटना में टेंपो सवार प्रेम कुमार पुत्र रामकुमार निवासी रायक मुरसान व उनकी बहन शक्ति के अलावा विजय पुत्र जगदीश निवासी ओढ़पुरा, रवि पुत्र ओमप्रकाश निवासी मुरसान, नेहा पुत्री रवि निवासी मुरसान, राजेंद्र पुत्र जनरल सिंह व किशोर निवासीगण निधौली कलां, सोनू पुत्र वीरी सिंह निवासी कठेरिया मुरसान व खिल्लन निवासी ताजपुर मुरसान घायल हो गए।