फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   SP workers create a ruckus after being stopped from taking out a march.

Hathras News: मार्च निकालने से रोकने पर सपाइयों का हंगामा

Sat, 25 Jul 2026 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 25 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
SP workers create a ruckus after being stopped from taking out a march.
सपा के जिला कार्यालय के बाहर सपाइयों से होती पुलिस की नोकझोंक। संवाद - फोटो : Samvad
दिल्ली में जंतर मंतर पर छात्रों के आंदोलन के समर्थन में उतरे सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तीन दिनों से पुलिस घेरे हुए है। शुक्रवार को सपाई तहसील तक मार्च निकालना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें कार्यालय पर ही रोक दिया। घेराबंदी से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार सुबह अलीगढ़ रोड, रावत कॉलोनी स्थित सपा कार्यालय पर बैठक बुलाई थी। देवेंद्र सिकंदराराऊ से कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस के लिए निकले इस पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही सिकंदराराऊ एसएचओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सपा कार्यालय पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवेंद्र और सपा नेता धीरज पांडेय ने दिल्ली आंदोलन के समर्थन में तहसील सदर तक मार्च निकालने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें कार्यालय पर ही रोक दिया। देवेंद्र ने कहा कि जनता की आवाज उठाने से विपक्ष को रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सरकार पुलिस के जरिये छात्रों के आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। काफी देर हंगामे के बाद सीओ सिटी हिमांशु माथुर सपा कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन लिया। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि कानून व्यवस्था के दृष्टिगत कुछ लोगों को नजरबंद किया गया है।



कांग्रेसी भी नजरबंद, बाहर निकलने से रोका
कांग्रेस नेता भी 21 जुलाई से नजरबंद हैं। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय के सासनी स्थित आवास पर भी पुलिस बल तैनात रहा। 21 जुलाई की रात उन्होंने दिल्ली जाने का प्रयास किया था लेकिन उन्हें रोक लिया गया। नवीन उपाध्याय, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, शरद उपाध्याय नंदा, योगेश जैसे अन्य नेताओं के कार्यालय व घरों पर पुलिस तैनात है। विवेक ने कहा कि कांग्रेसियों को बिना किसी लिखित आदेश या वैधानिक नोटिस के घरों में बंद कर दिया गया है। यह लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का प्रयास प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed