फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   SP city president dies of heart attack

Hathras News: हार्ट अटैक से सपा के नगर अध्यक्ष का निधन

Wed, 28 Oct 2026 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 28 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
SP city president dies of heart attack
 देवा लाला का फाइल फोटो - फोटो : File Photo
सहपऊ। सपा के नगर अध्यक्ष और व्यापार मंडल के महामंत्री देवेंद्र वार्ष्णेय उर्फ देवा लाला (58) का मंगलवार की शाम हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही व्यापारियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने पर देवा लाला को उपचार के लिए आगरा के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देवा व्यापार मंडल के महामंत्री होने के साथ ही सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। कस्बे के व्यापारी गजेंद्र वर्मा, कन्हैयालाल, राजेश गुप्ता, कांग्रेस नगर अध्यक्ष वीरेंद्र जैसवाल, सपा के पूर्व नगराध्यक्ष अशोक बघेल आदि ने शोक जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed