{"_id":"63b42e4a16333f493e61196e","slug":"soon-84-villages-of-hathras-get-water-through-pipeline","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 84 गांव को जल्द मिलेगा पाइप लाइन से पानी, शासन से मांगा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 84 गांव को जल्द मिलेगा पाइप लाइन से पानी, शासन से मांगा बजट
Tue, 03 Jan 2023 07:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 03 Jan 2023 07:02 PM IST
सार
हाथरस में 84 गांवों में पाइप लाइन के जरिये पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। जिसके लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। जल निगम ने इसे बजट की स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
पाइप लाइन प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में 84 गांवों के ग्रामीणों को पाइप लाइन के जरिये पेयजल की आपूर्ति किए जाने के लिए जल निगम ग्रामीण की ओर से डीपीआर तैयार कर ली गई है। जल निगम ने इस डीपीआर में खारे पानी से त्रस्त गांवों को भी शामिल किया गया है। जल निगम ने इसे बजट की स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
जिले में खारे पानी की समस्या नासूर बनी हुई है। इससे निजात के लिए प्रशासन की ओर से कुछ ग्रामों में पानी की टंकी बनाकर पानी की आपूर्ति हेतु व्यवस्था की थी, लेकिन यह व्यवस्था भी कुछ दिनों के बाद ही लचर हो गई। जिले के करीब 65 गांवों में खारे पानी की समस्या बनी हुई है। अब इन गांवों में पाइप लाइन के जरिये पेयजल की आपूर्ति करने के लिए प्रशासन की ओर से खाका खींचा जा रहा है।
विज्ञापन
जल निगम ग्रामीण की ओर से जिले के 84 गांवों के 36 परियोजनाएं तैयार की गई हैं। इन परियोजनाओं की डीपीआर तैयार कर बजट की स्वीकृति के लिए शासन को भेजी गई है। बजट की स्वीकृति मिलने के बाद इन गांवों में पाइप लाइन के जरिये पानी की आपूर्ति की जाएगी। इस परियोजना में कुछ खारे पानी वाले गांवों को भी शामिल किया गया है। अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण मोहम्मद इमरान ने बताया कि शासन स्तर से बजट स्वीकृत होते ही इन परियोजनाओं पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन