{"_id":"6835b2061afbeacdfe03705e","slug":"sleeping-laborer-dies-of-heart-attack-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सोते-सोते मजदूर को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सोते-सोते मजदूर को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, परिवार में छाया मातम
Tue, 27 May 2025 06:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 27 May 2025 06:07 PM IST
सार
जान मोहम्मद शटरिंग का काम करते थे। वह काम करके रात सोए थे। रात सोते-सोते उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हार्ट अटैक (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : iStock
विस्तार
हाथरस में कोतवली चंदपा क्षेत्र के नगला भुस के पास शटरिंग मजदूर की सोते-सोते हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
जिला अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र के नीवरी निवासी 65 वर्षीय जान मोहम्मद पुत्र दीन मोहम्मद शटरिंग का काम करते थे। वह चंदपा क्षेत्र के नगला भुस के निकट काम करके 26 मई की रात सोए थे। रात सोते-सोते उन्हें हार्ट अटैक आया। साथी मजदूर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने 27 मई को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर चले गए। मजदूर की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन