फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   sister tie rakhi on brohters hand, they take oath to save her

बहनों ने बांधी राखी, भाइयों ने दिया रक्षा का वचन

Tue, 04 Aug 2020 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
sister tie rakhi on brohters hand, they take oath to save her
सादाबाद में हाथरस रोड पर अपने छोटे भाइयों को राखी बांधती बहन। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद नगर और क्षेत्र में परंपरागत तरीके से रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और मिष्ठान खिलाकर उनकी लंबी आयु की कामना की तो भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किये और उन्हें रक्षा का वचन दिया।
घरों से उठतीं सेवइयों, सूतफेनी व घेवर की खुशबू इस पर्व की महत्ता को और भी बढ़ा रही थी। बहनें रंग-बिरंगे परिधानों में सजी हुई हाथों में पूजा का थाल लिए भाइयों की बाट जोह रहीं थीं। वहीं भाई भी बहनों से अपनी कलाई पर उनका प्यार बंधवाने के लिए काफी उत्सुक नजर आए। बहनों ने उपवास धारण कर अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और माथे पर तिलक कर उनकी आरती उतारी। भाइयों ने भी बहनों के चरण स्पर्श किए और उन्हें भेंट और गिफ्ट प्रदान किए। पर्व पर घरों पर रसोई की दीवार पर गेरू व घी से सोना व श्रवण कुमार के प्रतीक चिह्न बनाकर उनकी पूजा-अर्चना की। घरों में विविध प्रकार के पकवान बनाए गए। पूरे दिन बहनों व भाइयों का एक दूसरे के घर आना जाना बना रहा। ग्रामीण इलाकों में ससुराल जाकर बूरा खाने की रस्म भी निभाई गई। इससे वाहनों में भी काफी भीड़ भाड़ नजर आई।
विज्ञापन

बाजार में उमड़ी भीड़ से लगा जाम, घेवर का स्टॉक खत्म
रक्षाबंधन के पर्व पर कस्बे के बाजारों में काफी भीड़ भाड़ रही। मिठाइयों से लेकर राखियों की दुकानों पर सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही। शाम तक मिठाइयों का स्टॉक खत्म हो गया। घेवर खरीदने के लिए लोग इधर से उधर भटकते देखे गए। नगर की प्रसिद्ध मिठाइयों की दुकानें घेवर का स्टॉक खत्म हो जाने की वजह से दोपहर तक बंद हो गईं। भाई बहनों के आवागमन के कारण बाजारों में जाम लगा रहा। चौराहों और तिराहों पर भी जाम जैसी स्थित िरही। रोडवेज बसों के अलावा डग्गेमार वाहनों में भी काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसी व पुलिस फोर्स के साथ अफसरों ने किया पैदल गश्त
रक्षाबंधन के पर्व पर पुलिस भी काफी सतर्क रही। पुलिस ने बाजारों में फ्लैग मार्च करते हुए जनता को सुरक्षा का संदेश दिया। कोतवाल डीके सिसौदिया, कस्बा इंचार्ज डिप्टी सिंह आदि पुलिस फोर्स व पीएसी बल के साथ दिनभर बाजारों में पैदल गश्त करते नजर आए। इधर, नगर के विभिन्न तिराहों, चौराहों पर भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। विनोवा नगर चौराहे पर भी ट्रैफिक कंट्रोल के इंतजाम किए गए। वाहनों को भी अधिक देर तक एक स्थान पर नहीं रुकने दिया गया। इधर, मई, बिसावर, गोविंदपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में भी पुलिस सक्रिय बनी रही।

सादाबाद में अपने भाई को राखी बांधती बहन

सादाबाद में अपने भाई को राखी बांधती बहन- फोटो : SADABAD

डाकखाना गली में अपने भाई देवेश को राखी बांधती मुस्कान अग्रवाल।

डाकखाना गली में अपने भाई देवेश को राखी बांधती मुस्कान अग्रवाल। - फोटो : SADABAD

रक्षाबंधन पर्व पर अपने भाई योगेंद्र का तिलक करतीं बहन लीनू।

रक्षाबंधन पर्व पर अपने भाई योगेंद्र का तिलक करतीं बहन लीनू। - फोटो : SADABAD

बिजलीघर रोड पर अपने भाई अजय का तिलक करती बहिन चंचल।

बिजलीघर रोड पर अपने भाई अजय का तिलक करती बहिन चंचल। - फोटो : SADABAD

सादाबाद के बाजारों में उमड़ी भीड़ से लगा जाम।

सादाबाद के बाजारों में उमड़ी भीड़ से लगा जाम। - फोटो : SADABAD

सादाबाद में अदिति गिरी अपने भाई आर्यन गोस्वामी को राखी बांधते हुए।

सादाबाद में अदिति गिरी अपने भाई आर्यन गोस्वामी को राखी बांधते हुए।- फोटो : SADABAD

डाकखाना गली में अपनी बहन खुशी पांडेय को गिफ्ट देते भाई सिद्धार्थ और संजीव।

डाकखाना गली में अपनी बहन खुशी पांडेय को गिफ्ट देते भाई सिद्धार्थ और संजीव।- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed