प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग हाथरस के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारंभ पीडी चंद्रशेखर शुक्ला ने दौड़ प्रतियोगिता को झंडी दिखाकर किया।
बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में पुष्पेंद्र हसायन प्रथम, राकेश कुमार सादाबाद द्वितीय, मोहन सिंह मुरसान तृतीय रहा। बालिका वर्ग में संध्या धनगर सिकंदराराऊ प्रथम, रीता कौशिक मुरसान द्वितीय, दिब्या कुमारी मुरसान तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शिव कुमार हसायन प्राथम, शीलेंद्र कुमार मुरसान द्वितीय, अजहारुद्दीन सहपऊ तृतीय रहा। बालिका वर्ग में संध्या धनगर सिकंदराराऊ प्रथम, रीता कौशिक मुरसान द्वितीय, दिव्या कुमारी मुरसान तृतीय रहीं। 1,500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विनोद कुमार सादाबाद प्रथम, विकास चौधरी सासनी द्वितीय, सुशील कुमार मुरसान तृतीय रहे। बालिका वर्ग में रीता कौशिक मुरसान प्रथम, लता मुरसान द्वितीय, प्रिया मुरसान तृतीय रहीं।
गोला फेंक बालक वर्ग में नरेश सिंह सिकंदराराऊ प्रथम, सचिन शर्मा मुरसान द्वितीय, राहुल सासनी तृतीय रहा। बालिका वर्ग में अमरेश सिंह सिकंदराराऊ, राहुल कुमार सहपऊ द्वितीय, सचिन शर्मा मुरसान तृतीय रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में रामप्रकाश ठेनुआं मुरसान प्रथम, शिव कुमार सासनी द्वितीय, पुष्पेंद्र कुमार हसायन तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दिव्या चौधरी सादाबाद प्रथम, कनिका शर्मा सासनी द्वितीय, मोनी यादव मुरसान तृतीय रहीं। डिस्क थ्रो बालक वर्ग में अमरेश सिंह सिकंदराराऊ प्रथम, राहुल कुमार सहपऊ द्वितीय, सचिन शर्मा मुरसान तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अंजू ठेनुआं मुरसान प्रथम, मंजू चौधरी सादाबाद द्वितीय और वर्षा शर्मा हाथरस तृतीय रहीं।
व्यवस्था में कश्मीर सिंह, सुरेश सिंह चाहर, बनवारी लाल, सुरेशचंद गौतम, राजकुमार सिंह, विक्रम सिंह, रामकिशन सिंह, राजवीर सिंह, कृष्ण गोपाल, सुनील कुमार, रामकुमार आदि का विशेष योगदान रहा।