फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Seven years imprisonment to the accused for attempted murder

Hathras: शराब पीने के लिए मांगे रुपये, मना करने पर किया हत्या करने का प्रयास, दोषी को सात वर्ष का कारावास

Thu, 03 Jul 2025 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 03 Jul 2025 02:21 AM IST
सार

10 जून 2020 को रोजाना की तरह गांव गोजिया से अशोक कुमार प्रेम कुमार के घर से दूध लेकर आ रहे थे। उसका भाई दूसरे के घर से दूध लेकर अपने भाई के पीछे-पीछे आ रहा था। तभी शाम करीब सात बजे विशंभर ने अपने घर के सामने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से गर्दन पर प्रहार किया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गए।
 

विज्ञापन
Seven years imprisonment to the accused for attempted murder
सात वर्ष का कारावास - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हाथरस सत्र न्यायाधीश विनय कुमार तृतीय के न्यायालय ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को दोषी करार देते हुए सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर पांच हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर दोषी को एक माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।

विज्ञापन


थाना मुरसान क्षेत्र के गांव के पिथा निवासी मूलचंद ने तहरीर देकर कहा था कि वह और उनका भाई अशोक कुमार दूधिया का काम करते हैं और गांव गोजिया से दूध निकलवाते हैं। ग्राम गोजिया के विशंभर ने उनके भाई से शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। भाई के मना करने पर विशंभर खुन्नस मान गया था।
विज्ञापन


10 जून 2020 को रोजाना की तरह गांव गोजिया से उनके भाई अशोक कुमार प्रेम कुमार के घर से दूध लेकर आ रहे थे। वह दूसरे के घर से दूध लेकर अपने भाई के पीछे-पीछे आ रहे थे। तभी शाम करीब सात बजे विशंभर पुत्र दामोदर जाट ने अपने घर के सामने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से गर्दन पर प्रहार किया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचक ने विवेचना करते हुए न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। इस मामले की सुनवाई सत्र न्यायाधीश विनय कुमार तृतीय के न्यायालय में हुई। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत आरोपी विशंभर को दोषी करार देते हुए सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed