फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   self help group

हाथरस: स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर

Tue, 15 Sep 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
self help group
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा रहा है। यह गठन प्रक्रिया 20 सितंबर तक जिले में चलेगी। प्रक्रिया जिले के मुरसान, हाथरस व सासनी ब्लॉक में की जा रही है। टीमें इन ब्लॉक की 12-12 ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूह संगठन का गठन कर रही हैं। इन समूह के माध्यम से शासन की योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
एनआरएलएम के माध्यम से ग्रामीण इलाके में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा रहा है। इन समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके लिए शासन स्तर से जिले के हाथरस, सासनी व मुरसान ब्लाक को चयनित किया गया है। इन ब्लॉकों की 12 -12 ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह के गठन के लिए शासन स्तर से आईसीआरपी की टीम इन ग्राम पंचायतों में भेजी जा रही है।
विज्ञापन

ये टीमें 15-15 दिनों तक ग्राम पंचायतों में रहकर स्वयं सहायता समूह का गठन कराती हैं। इसके बाद समूह की एक सदस्य को अध्यक्ष बनाकर उसे समूह के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। फिलहाल इन स्वयं सहायता समूह के संगठनों द्वारा बेसिक परिषदीय स्कूलों की यूनिफार्म तैयार करने का काम किया जा रहा है। वहीं इन समूह से मनरेगा के हुए कामों के बोर्ड निर्माण व गांव में चल रहे मनरेगा काम के दौरान जॉब कार्डधारकों की उपस्थिति दर्ज करने का काम कराया जा रहा है। वहीं जिले में दो स्वयं सहायता समूहों को उचित दर विक्रेता की दुकान के संचालन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ब्लॉक वार समूह गठन की संख्या
हाथरस- 62
सासनी- 75
मुरसान- 55
- महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वरोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार भी मुहैया हो रहा है। समूह के गठन की तेजी से कार्रवाई चल रही है। - रंजन कुमार सिंह, जिला मिशन प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed