फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Secuestradores se incendiaron, dos personas arrestadas.

कच्ची शराब की भट्ठियां पकड़ीं, दो लोग गिरफ्तार

Sun, 07 Oct 2018 12:19 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 07 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
Secuestradores se incendiaron, dos personas arrestadas.
कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ी गई कच्ची शराब का जखीरा। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के गांव डंडेसरी में शनिवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने कई घरों में दबिश देकर शराब की भट्ठियां पकड़ी हैं। इन पर बड़ी संख्या में लोग कच्ची शराब बना रहे थे। मौके से काफी मात्रा में कच्ची शराब, लेहन, यूरिया खाद, केमिकल, गैस सिलेंडर, शराब बनाने के उपकरण भगोने आदि भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है, जबकि छह अन्य भागने में कामयाब रहे। कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी गांव में कच्ची शराब बनाने का गोरखधंधा चल रहा है। सूचना पर शनिवार की सुबह तीन बजे पुलिस ने गांव में छापा मारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कई घरों में शराब बनाई जा रही थी। गैस सिलेंडरों की आग पर नरका के माध्यम से शराब खींची जा रही थी। कई बर्तनों में पहली धार की शराब बनकर एकत्रित हो रही थी। शराब बनाने में महिलाएं भी पुरुषों के साथ काम करती नजर आईं। पुलिस की दबिश पड़ते ही भगदड़ मच गई। मौके से पुलिस ने दुष्यंत उर्फ लल्ला पुत्र जयपाल सिंह, मान सिंह पुत्र सल्लू को गिरफ्तार कर लिया। बाकी संजय, संदीप, भूरे, उपेंद्र, दिनेश और यतेंद्र निवासी गांव डंडेसरी अंधेरे का लाभ लेकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस को मौके से बड़ी मात्रा में कच्ची शराब, लेहन यूरिया खाद, केमिकल मिला। लेहन को सड़क पर फैलाकर नष्ट कर दिया गया। पकड़े गए लोगों ने पुलिस को बताया कि सरकारी शराब महंगी होने के कारण शौक पूरा करने के लिए शराब बनाते हैं। काफी शराब बेचकर पैसे भी कमा लेते हैं। पुलिस ने सभी को चालान कर जेल भेेजा है। पुलिस पार्टी में कोतवाल मनोज कुुमार शर्मा, एसआई ललित कुमार शर्मा, शीलेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed