फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Secretary at not finishing Bifre

फिनिशिंग नहीं मिलने पर बिफरे सचिव

Thu, 11 Feb 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Secretary at not finishing Bifre

हाथरस। जिले के नोडल ऑफिसर एवं प्रदेश के प्रमुख सचिव ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रभात कुमार ने गुरुवार को शहर के निर्माणाधीन बस स्टेशन के निर्माण हाल देखा। निर्माण कार्य में बिल्डिंग की शटरिंग में बरती जा रही लापरवाही पर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के सहायक अभियंता को पुन: शटरिंग (पिलर) का निर्माण करने निर्माण करने के लिए निर्देशित किया। 

विज्ञापन

प्रमुख सचिव के प्रस्तावित दौरे को लेकर रोडवेज अफसरों में सुबह से ही खलबली मची रही। सभी अफसरों ने निरीक्षण से पूर्व काफी तैयारियां की थीं। दोपहर तीन बजे प्रमुख सचिव और डीएम शमीम अहमद बस स्टेशन पर पहुंच गए और वहां निर्माणाधीन बस स्टेशन के संबंध में समाज कल्याण विभाग के सहायक अभियंता दुर्गाप्रसाद से बस स्टेंड निर्माण के बारे में जानकारी ली। एई ने बताया कि बस स्टेशन के निर्माण के लिए शासन से 5.25 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। जून तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। प्रमुख सचिव ने बिल्डिंग की शटरिंग में फिनिशिंग न आने पर एतराज जताया। डीएम शमीम अहमद ने ईंट की गुणवत्ता को परखा। दो ईंट तोड़ी तो वह आधी कच्ची व आधी पक्की निकलीं। सरियों का साइज पूछने पर बिल्डिंग का निर्माण कर रहे अधिकारी बगलें झांकते हुए नजर आए। इस मौके पर प्रभारी एआरएम राजेश यादव, इंचार्ज वीरी सिंह, लेखाधिकारी आरके वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed