{"_id":"685467c2b94ab5d9f90e7f46","slug":"seal-of-building-under-construction-against-the-map-hathras-news-c-56-1-sali1016-133328-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नक्शा के विपरीत निर्माण पर निर्माणाधीन भवन सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नक्शा के विपरीत निर्माण पर निर्माणाधीन भवन सील
Fri, 20 Jun 2025 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत की टीम ने बिना नक्शा स्वीकृति के निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया है। गांव प्रताप के निकट इस भवन का निर्माण किया जा रहा था।
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत संतोष त्रिपाठी ने बताया कि लगातार नक्शा स्वीकृत कराके भवन निर्माण कराए जाने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। जिला पंचायत में कासगंज के गंजडुंडवारा के मोहल्ला मूलचंद्र की निवासी दीपिका गुप्ता ने शिकायत की थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने विभाग को न्यायालय से काम रुकवाने संबंधी प्रपत्र के साथ नक्शा से विपरीत भवन का निर्माण किए जाने के साक्ष्य दिए।
शिकायत पर जिला पंचायत की ओर से भवन का निर्माण रोकने के लिए दो नोटिस जारी किए गए थे। इावके बावजूद निर्माणकर्ता प्रेम वार्ष्णेय व पिंकी रानी ने कोई संज्ञान नहीं लिया। इस कारण बृहस्पतिवार को जिला पंचायत ने इस भवन को सील करा दिया।