{"_id":"66e71b9cbdcb5c63c001ad0f","slug":"se-saw-electric-poles-and-lines-fallen-in-the-rain-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बारिश में गिरे बिजली खंभों व लाइनों को एसई ने देखा, नुकसान का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बारिश में गिरे बिजली खंभों व लाइनों को एसई ने देखा, नुकसान का लिया जायजा
Sun, 15 Sep 2024 11:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 15 Sep 2024 11:08 PM IST
सार
बारिश व आंधी से काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में काफी संख्या में खंभे टूट गए हैं। लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन
नुकसान का जायजा लेते अधीक्षण अभियंता
- फोटो : संवाद
विस्तार
आंधी और बारिश से बिगड़ी बिजली की व्यवस्था को देखने के लिए 15 सितंबर को अधीक्षण अभियंता मनीष कुमार पहुंचे। उन्होंने विभाग के अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचकर हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
मनीष कुमार के साथ एक्सईएन विद्युत वितरण खंड चतुर्थ सादाबाद और उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने त्यागी कॉलोनी में चल रहे मरम्मत कार्य को देखा। टाउन-1 एवं टाउन-3 के क्षतिग्रस्त हुए खंभों को देखा।
विज्ञापन
एक्सईएन ने बताया है कि बारिश व आंधी से काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में काफी संख्या में खंभे टूट गए हैं। लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। विद्युत कर्मियों की टीमें लगाई गई हैं। इधर, किसान महेशचंद्र मित्तल ने बताया कि कुरसंडा के नलकूप फीडर की बिजली पांच दिन से ठप है। शिकायत करने के बाद भी आपूर्ति सुचारू नहीं की जा रही है।
विज्ञापन