फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   SDM went to probe about land dispute between two religion

सार्वजनिक स्थान पर नल लगावाने की शिकायत की जांच को पहुंचे एसडीएम

Wed, 09 Sep 2020 10:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
SDM went to probe about land dispute between two religion
कोतवाली पर एक पक्ष के लोगों से बातचीत करते एसडीएम। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य बाजार में खाली पड़ी सार्वजनिक जगह पर नल लगवाने की शिकायत पर एसडीएम सादाबाद राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जांच के बाद एसडीएम ने दोनों पक्ष के लोगों को उक्त स्थान पर कोई भी काम नहीं करने की हिदायत दी।
दरअसल, इसी मामले में मंगलवार की नायब तहसीलदार सादाबाद ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की थी। बुधवार को जैसे ही कस्बे के मुख्य बाजार में एसडीएम की गाड़ी पहुंची वहां मौजूद एक पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने एसडीएम से बताया कि यह जगह इमामबाड़ा की है जहां दूसरे समुदाय के लोग नल लगवाकर कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम ने दोनों समुदाय के लोगों से अभिलेख लेकर कोतवाली आने को कहा। इस पर एक पक्ष कोई अभिलेख नहीं दिखा पाया जबकि दूसरे पक्ष ने एक अभिलेख दिखाया जिसमें न्यायालय द्वारा उस स्थान को सार्वजनिक घोषित करना का आदेश दिया गया था। उन्होंने सार्वजनिक जगह पर नल लगवाने की बात से भी इनकार कर दिया। इस पर एसडीएम ने हिदायत दी कि अगर दोनों पक्षों में किसी ने उस स्थान पर कुछ भी करने की कोशिश की तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed