फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   SDM agitated due to the bullying of BLOs to cut off duty

डयूटी कटवाने के लिए बीएलओं की दबंगई से एसडीएम क्षुब्द

Wed, 04 Sep 2019 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
SDM agitated due to the bullying of BLOs to cut off duty
अशोभनीय व्यवहार करने वाले बीएलओ पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

ड्यूटी कटवाने के लिए बनाया था दबाव, एसडीएम ने बीएसए को भेजी रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी। मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में ड्यूटी कटवाने का दबाव बनाने और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने के आरोप में एसडीएम ने एक बीएलओ के खिलाफ निलंबन और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की है। इस रिपोर्ट की एक प्रति डीएम, एडीएम एवं खंड शिक्षा अधिकारी सासनी को भी भेजी गई है।
बीएसए को भेजी रिपोर्ट में एसडीएम हरीशंकर यादव का आरोप है कि भाग संख्या 88 पर तैनात बीएलओ बृजेश कुमार प्राथमिक विद्यालय अजरोई में सहायक अध्यापक के रूप में तैनात हैं। विधानसभा चुनाव की मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण में बीएलओ और सुपरवाइजरों की तैनाती खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर की गई थी। तीन सितंबर की दोपहर को भाग संख्या 88 पर तैनात बीएलओ अपने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ कार्यालय में ड्यूटी कटवाने के लिए आए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद तहसीलदार ने समझाया कि यह राष्ट्रीय कार्यक्रम समयबद्ध है, जोकि एक सितंबर से शुरू हो चुका है। अब किसी भी बीएलओ की ड्यूटी कटना संभव नहीं है, जिससे आक्रोशित होकर बृजेश कुमार एवं उसके साथियों ने अभद्र टिप्पणी एवं अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया है और दबंग व्यक्तियों जैसा व्यवहार किया है। इसे अनुशासनहीनता एवं कर्मचारी सेवा नियमावली के विपरीत मानते हुए एसडीएम ने निलंबन एवं विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed