फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Scout camp concluded with a cultural program

सांस्कृतिक कार्यक्रम संग स्काउट शिविर का समापन

Sun, 21 Feb 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Scout camp concluded with a cultural program

हाथरस। शाकुंतलम् कॉलेज फॉर टीचर एजूकेशन में शनिवार को पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन हो गया। शुरुआत कॉलेज संस्थापक राधेश्याम शर्मा और सचिव राजेश शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके की। स्काउट शिविर मेें बीएड के विद्यार्थियों ने झंडा गान, देश गान, स्काउट गीत, गांठ बांधना, शिविर तैयार करना, आपसी प्रेम बढ़ाने, वन महोत्सव, बेटी बचाओ देश बचाओ आदि बातें सीखीं। बैंगलोर से आईं कला अणगप्पम के सानिध्य में आर्ट ऑफ लिविंग के तहत जीवन को जीने की कला व योग साधना सिखाई गई। वन महोत्सव में खानपान प्रतियोगिता हुई। निर्णायक मंडल ने टोली संख्या एक और पांच को सर्वश्रेष्ठ और शेष को श्रेष्ठ घोषित किया। 

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। शिविर में प्राचार्य सुधीर गौतम, एचओडी हेमवीर सिंह, शिविर प्रभारी उमेश कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. करवेंद्र सिंह, डॉ. बृजभूषण, उपमा, मोनिका, शोभा, ज्योत्सना, पूजा कौशिक, कल्पना सिंह आदि शामिल थे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed