{"_id":"60f07aa88ebc3ec76f33e6c7","slug":"school-timings-should-be-changed-in-view-of-summer-sasni-news-ali2682045112","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी को देखते हुए विद्यालयों का समय बदला जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी को देखते हुए विद्यालयों का समय बदला जाए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय एवं जिला इकाई के आह्वान पर बृहस्पतिवार को संघ की बैठक संतोष शर्मा की अध्यक्षता में बिजलीघर सासनी के प्राथमिक विद्यालय में हुई। इस मौके पर प्रांतीय नेतृत्व द्वारा जारी 21 सूत्री मांग पत्र को पढ़कर सुनाया गया। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली जैसी प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष को सफल बनाने के लिए ट्यूटर आईडी अकाउंट बनाया जाए, ताकि संघर्ष के लिए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया जा सके। वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय से शिक्षकों के प्रारूप 16 अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं।
बीआरसी के शिक्षकों की आयकर विवरणी एक्सल शीट पर अविलंब भेजी जाए, शिक्षकों की लंबित मांगों को लेखाधिकारी कार्यालय भिजवाया जाए। सभी पदाधिकारियों ने भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों का समय परिवर्तन करने की मांग की।
विज्ञापन
बैठक में यतेंद्र पाठक, कौशल किशोर यादव, सदीक खां, राजकुुमारी उपाध्याय, गिरीश वार्ष्णेय, भूपेश सारस्वत, महताब सिंह, प्रशांत वत्स, ममता कुमार, अलका सिंह, गौरव, सपना, शैलेंद्र सारस्वत, ललित कुमार, जितेंद्र शर्मा, जुगेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, आदर्श दीक्षित, अजय अग्रवाल, भंवर सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।