फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   school reopen after long time, student maintain social distancing

लंबे समय के बाद खुले स्कूलों में विद्यार्थियों में बनी रही दूरी

Thu, 11 Feb 2021 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
school reopen after long time, student maintain social distancing
बीआरसी स्थित कंपोजिट विद्यालय द्वितीय में लंबे समय बाद बच्चों के स्कूल आने पर तिलक करती शिक्षिक? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की वजह से 11 माह बाद नगर और क्षेत्र में कक्षा छह से आठवीं तक के निजी और सरकारी स्कूल खुले तो अलग ही नजारा दिखा। जो छात्र छुट्टियों के बाद स्कूल पहुंचकर दोस्तों को गले लगाते थे, हाथ मिलाते थे, उनमें दूरी नजर आई। हालांकि कई दिनों से घर पर मायूस बैठे छात्रों के चेहरे पर मुस्कान दिखी।
कोरोना महामारी के कारण मार्च में लाकडाउन लगाया गया था। इस दौरान सबकुछ बंद कर दिया गया था। कई माह से बंद चल रहे स्कूल बुधवार को खुल गए हैं। पहले दिन करीब 20 से 30 प्रतिशत बच्चों की हाजिरी रही। इस दौरान बच्चों में उत्साह देखने को मिला। अभिभावकों की अनुमति जरूरी होने के कारण पहले दिन बच्चों की हाजिरी लगभग आधी रही है, लेकिन लंबे अंतराल के बाद स्कूल आने की खुशी उनके चेहरों से साफ दिख रही थी।
विज्ञापन

बीआरसी स्थित संविलयन विद्यालय द्वितीय में प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह व योगेश शरण शर्मा द्वारा बच्चों के स्कूल आने पर सबसे पहले उनके हाथों को सैनिटाइज कराया गया, फिर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद सभी बच्चों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया और फिर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कक्षाओं में बैठाया गया। हालांकि बच्चों की उपस्थिति बहुत कम रही। इस दौरान सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मुरसान रोड स्थित बीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों ने मास्क लगाकर और हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद बच्चों की कक्षा में एंट्री कराई। कक्षा में 50 फीसदी ही बच्चों को ही बैठाया गया। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य विजय पचौरी, मनी चौधरी, पुष्पेंद्र शर्मा, सुरेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed