फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Salute to the martyrs, the national anthem was organized

शहीदों को किया नमन, राष्ट्रगान का हुआ आयोजन

Mon, 09 Aug 2021 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Salute to the martyrs, the national anthem was organized
ब्लॉक परिसर में लगी शिलालेख पर शहीदों को नमन करते अतिथि। - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त तक विशेष अभियान के रूप में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों एवं दिव्यांगजनों की विशिष्ट सहभागिता सुनिश्चित करते हुए प्रभातफेरी तिरंगा यात्रा एवं शहीदों के सम्मान का कार्यक्रम सोमवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित कराया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक हरीशंकर माहौर व अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिभा कमल माहौर ने की। एसडीएम विजय शर्मा, दिनेश माहौर, चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर आदि मंचासीन थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों ने ब्लॉक परिसर में बने शहीद स्तंभ पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद सभागार में राष्ट्रीय गान का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनमें गांव रूदायन के मिश्री लाल वशिष्ठ के पुत्र महेंद्र कुमार एवं नाती नरेंद्र कुमार, कस्बा सासनी के राम सिंह के पुत्र सुभाष चंद्र आजाद, नगला पतुआ निवासी रामस्वरूप शर्मा की पुत्री संतोष शर्मा, कौमरी के रघुवीर सिंह के पुत्र यतेंद्र कुमार, सुंदरलाल शर्मा के नाती संतोष कुमार, सासनी के कैलाश नाथ कोठारी के पुत्र कृष्णकांत कोठारी, विहारी सिंह के पुत्र गोवर्धन सिंह को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन पीडी एके मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में मदन फौजी, अविनाश तिवारी,सतेन्द्र सिंह,भुवनेश सिंह,ज्ञानेन्द्र शर्मा,ध्रुव शर्मा,प्रवीण वर्मा,सुशील दिवाकर,हैप्पी ठाकुर,कप्तान सिंह ठेंनुआ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed