{"_id":"650db3d9041496a2480c6236","slug":"salaries-of-33-teachers-instructors-and-shikshamitras-stopped-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: प्रेरणा पोर्टल पर मिले अनुपस्थित, 33 शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: प्रेरणा पोर्टल पर मिले अनुपस्थित, 33 शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों का वेतन रोका
Fri, 22 Sep 2023 09:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 22 Sep 2023 09:04 PM IST
सार
बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में निरीक्षण की आख्या प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज की जाती है। निरीक्षण के दौरान 12 सितंबर से 21 सितंबर के बीच 33 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
शिक्षक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में प्रेरणा पोर्टल पर निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित मिले 33 शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों का वेतन व मानदेय रोक बीएसए ने रोक लगा दी है। यह सभी निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए थे। बीएसए ने इनके अनुपस्थित की अवधि के वेतन और मानदेय पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में निरीक्षण की आख्या प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज की जाती है। निरीक्षण के दौरान 12 सितंबर से 21 सितंबर के बीच 33 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित मिले। बेसिक अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने संबंधित शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्रों का अनुपस्थिति की अवधि का वेतन और मानदेय पर रोक लगा दी। बीसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इनके अनुपस्थित रहने का कारण एक सप्ताह के भीतर प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज किया जाए।
विज्ञापन