फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sakar Hari advocate AP Singh said this in Hathras

Hathras: एपी सिंह बोले- प्रदेश सरकार गिराने की साजिश रचने वाले हो सकते हैं षड्यंत्रकारी, सत्संग हादसा साजिश

Tue, 30 Jul 2024 02:25 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 30 Jul 2024 02:25 AM IST
सार

अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा कि हमें जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। जांच निष्पक्ष हो, दोषी बख्शा नहीं जाना चाहिए। निर्दोष को दंड नहीं मिलना चाहिए, बाबा साहेब का संविधान भी यही कहता है। मृतकों के परिवारों को भी न्याय मिलना चाहिए।

विज्ञापन
Sakar Hari advocate AP Singh said this in Hathras
वार्ता करते अधिवक्ता एपी सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

साकार विश्व हरि के अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा कि सिकंदाराराऊ सत्संग हादसा एक साजिश है। इसके षड्यंत्रकारी किसी राजनीतिक दल के व्यक्ति, नारायण साकार हरि और सनातन धर्म को बदनाम करने वाले व प्रदेश सरकार को गिराने की साजिश रचने वाले हो सकते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से बातचीत में विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि बिटिया प्रकरण के जरिए  पिछली बार सरकार गिराने की साजिश की गई, वह पहला चरण था और सरकार से इस्तीफा मांगा गया। कुछ लोगों ने हाथरस को राजनीति का टूरिस्ट पैलेस बना लिया था। इस साजिश में वह लोग भी हो सकते हैं, जो सनातन धर्म की आलोचना करते हैं। कुछ लोगों ने जहरीला स्प्रे कर भगदड़ मचाई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। जांच निष्पक्ष हो, दोषी बख्शा नहीं जाना चाहिए। निर्दोष को दंड नहीं मिलना चाहिए, बाबा साहेब का संविधान भी यही कहता है। मृतकों के परिवारों को भी न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना वाले दिन एक आरोपी उपेंद्र यादव थे ही नहीं। जांच एजेंसियों से गलतियां हो जाती हैं। वह शिकोहाबाद कोर्ट में गए थे। हम सीसीटीवी की फुटेज निकलवा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायिक आयोग के नोटिस पर नारायण साकार हरि ने भेजा जवाब
न्यायिक आयोग की ओर से हादसे से जुडे़ लोगों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जा रहा है। अधिवक्ता ए पी सिंह ने बताया कि इस मामले में नारायण साकार हरि अपना जवाब आयोग को दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि जहां भी जरूरत होगी, वह वहां उपस्थित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed