{"_id":"69a3ae062b4b0fe7c2094045","slug":"sadabad-rld-leader-and-family-stranded-in-oman-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका-इस्राइल का ईरान से सैन्य संघर्ष: मस्कट में फंसे रालोद नेता, परिवार हुआ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका-इस्राइल का ईरान से सैन्य संघर्ष: मस्कट में फंसे रालोद नेता, परिवार हुआ रवाना
Sun, 01 Mar 2026 08:40 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 01 Mar 2026 08:40 AM IST
सार
उनके वहां फंसने से समर्थकों और परिवार के लोग चिंतित नजर आए और उनसे संपर्क बनाए हुए हैं। उनकी टकटकी टीवी पर चल रहे समाचारों पर लगीं हैं।
विज्ञापन
रालोद नेता प्रवीन पौनिया अपनी पत्नी-बहन व बेटी के साथ
- फोटो : स्वयं
विस्तार
अमेरिका और इस्राइल के ईरान पर हमले के बाद मध्य एशिया में सैन्य संघर्ष छिड़ने से सादाबाद के रालोद नेता प्रवीन पौनियां परिवार सहित मस्कट (ओमान) में फंस गए। 1 मार्च को उनका परिवार केरल के जरिये रवाना हो गया, वह अभी वहां फंसे हैं। उन्होंने भी जल्द लौटने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
प्रवीन पौनियां अपनी बेटी, पत्नी और बहन के साथ 26 फरवरी को ओमान घूमने गए थे, वहां के मस्कट शहर में वह एक होटल में ठहरे हुए थे। शनिवार को शुरू हुए सैन्य संघर्ष और तनाव के हालात के बाद फ्लाइट निरस्त कर दी गई। यह परिवार सहित फंस गए। उन्होंने रविवार सुबह बातचीत में बताया कि वह फिलहाल सुरक्षित है। फ्लाइट नहीं होने के कारण निकल नहीं पा रहे हैं। जल्द वापस आ जाएंगे।
विज्ञापन
उनके वहां फंसने से समर्थकों और परिवार के लोग चिंतित नजर आए और उनसे संपर्क बनाए हुए हैं। उनकी टकटकी टीवी पर चल रहे समाचारों पर लगीं हैं। देर शाम उन्होंने मेसेज कर बताया कि परिवार केरल के लिए निकल गया है। वह भी बहुत जल्द लौटेंगे।
विज्ञापन